एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का सांसद ने अवलोकन किया
मोतिहारी। सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘प्रगति पथ यात्रा’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरसिद्धि स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का अवलोकन किया।
उक्त अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में तेल और गैस उद्योग क्षेत्र में नीतिगत सुधार, गैस पाइपलाइन विस्तार, एलपीजी पहुंच बढ़ाने, निजी निवेश को प्रोत्साहन और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन पहलों का उद्देश्य भारत को एक अधिक आत्मनिर्भर और आधुनिक ऊर्जा अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना है।
गौरतलब है कि यह अत्याधुनिक प्लांट लगभग 40 हजार से 50 हजार सिलेंडर प्रतिदिन रिफिल करने की क्षमता रखता है। इस प्लांट से हरसिद्धि सहित पूरे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, गोपालगंज, सिवान और सीतामढ़ी के क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है।

