दो दशक के इंतजार क बाद रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मिट‍्टी जांच की प्रक्रिया शुरू 

दो दशक के इंतजार क बाद रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मिट‍्टी जांच की प्रक्रिया शुरू 
Facebook WhatsApp

-मिट्टी जांच के बाद निर्माण कंपनी कार्य करेगी आरंभ 

रक्सौल। लगभग दो दशक के लंबे इंतजार के बाद रक्सौल में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया। रेलवे के द्वारा रक्सौल के गुमटी संख्या 33 ए और 34 पर ओवरब्रिज निर्माण का टेंडर फाइनल होने  के बाद अब मिट‍्टी के जांच की प्रक्रिया चल रही है। रक्सौल के फाटक संख्या 34 पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए मिट‍्टी जांच के लिए सैंपल निकाले जाने का काम पूरा हो गया है।

अब फाटक संख्या 33 ए पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए मिट‍्टी की जांच की जा रही है। नतीजतन 12 स्थान चिन्हित किये गये है, जहां पर मिट‍्टी जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। सोमवार को मिट‍्टी जांच में लगे कर्मियों ने बताया कि लगभग 50 मीटर अंदर से मिट‍्टी जांच के लिए निकाली जा रही है।

इसको लैब में भेजा जाएगा और वहां से रिपोर्ट आने के बाद ओवरब्रिज का निर्माण होगा। आने वाले लगभग 10 दिनों के अंदर सभी चिन्हित स्थानों से मिट‍्टी जांच के लिए सैंपल निकाले जाने का काम पूरा हो जाएगा। रक्सौल में बनने वाले दोनों ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे के द्वारा किया जा रहा है। जाहिर है मिट्टी जांच के बाद निर्माण कंपनी कार्य आरंभ कर देगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page