आज से “सहयोग शिविर” के साथ ही प्रखंड कार्यालयों में तीन दिवसीय “प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर” का होगा आयोजन
-जिले के 27 प्रखंडों के लिए वरीय अधिकारी नामित
मोतिहारी। सन्मार्ग ब्यूरो। सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों/ लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से 16, 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंड कार्यालय में “प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। सहयोग सह जनकल्याण शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धा/ विधवा/ दिव्यांग, पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लखपति दीदी स्वयं सहायता ग्रुप लिंकेज,पीएम स्वनिधि, वीबी जी राम जी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/ छात्रवृत्ति योजनाएं एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले इस शिविर को सफल बनाने की दिशा में सभी जरूरी तैयारी पूरी कर लें। प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित विभागों के लिए स्टॉल की व्यवस्था प्रखंड स्तर पर ही सुनिश्चित करेंगे। जबकि शिविर की समाप्ति के उपरांत ससमय ऑनलाइन रिपोर्टिंग भी वे करेंगे। इसके लिए गूगल लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। 16 से 18 जून तक “प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर” के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं उनका प्रखंड आवंटित करते हुए निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंड में उपस्थित रहकर अपने पर्यवेक्षण में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर को संचालित कराना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में प्रेमलता कुमारी वरीय उपसमाहर्ता को मोतिहारी प्रखंड आवंटित किया गया है। प्रीति सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता को बंजरिया, निधि कुमारी उप समाहर्ता को पीपराकोठी, निवेदिता कुमारी जिला परिवहन पदाधिकारी को तुरकौलिया, निखिल रंजन जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम को कोटवा, अरुण कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी को सुगौली, विकास कुमार सिंह जिला उद्यान पदाधिकारी को रामगढ़वा, मनीष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को रक्सौल, विनोद कुमार जिला पशुपालन पदाधिकारी को छौडादानो, निर्भय कुमार मिश्रा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रक्सौल को आदापुर, आकिब जावेद प्रबंध निदेशक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को अरेराज, अंजली शर्मा अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज को पहाड़पुर, मनोरंजन कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी को संग्रामपुर, इति चतुर्वेदी भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज को हरसिद्धि, विजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना को चिरैया, सुनिधि कुमारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता ढाका को ढाका, जयराम चौरसिया निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को घोड़ासहन, राजू कुमार गुप्ता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ढाका को बनकटवा, डॉ. कुंदन कुमार निर्देशक ग्रामीण विकास अभिकरण को पताही, मंगला कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल को पकड़ीदयाल, संतोष कुमार पांडेय जिला कल्याण पदाधिकारी को मधुबन, गोपाल कृष्ण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग को तेतरिया, राकेश रंजन भूमि सुधार उप समाहर्ता पकड़ीदयाल को फेनहारा, शिवानी शुभम अनुमंडल पदाधिकारी चकिया को केसरिया, विद्या नाथ पासवान अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी चकिया को कल्याणपुर, प्रकाश कुमार रजक भूमि सुधार उप समाहर्ता चकिया को चकिया, राम जनम पासवान जिला पंचायत राज पदाधिकारी को मेहसी प्रखंड का वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 16 जून को पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का आयोजन पूर्व के निर्देश के अनुसार किया जाएगा। ज्ञातब्य है कि 16 जून 2026 को पूर्वी चंपारण जिला के सभी 27 प्रखंडों के कुल 71 पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

