रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता ने घोड़ासहन स्टेशन पर 9 ट्रेनों के ठहराव की मांग उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष रखी 

रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता ने घोड़ासहन स्टेशन पर 9 ट्रेनों के ठहराव की मांग उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष रखी 
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य, वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने नई दिल्ली स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद एवं रेल मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। आवेदन में कहा गया है कि घोड़ासहन स्टेशन समस्तीपुर रेल मंडल का एक प्रमुख एवं राजस्व देने वाला स्टेशन है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सिकरहना अनुमंडल के लाखों लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण रेल केंद्र है। बावजूद इसके कई प्रमुख ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से यात्रियों को रक्सौल, सीतामढ़ी और अन्य स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है।

इस संबंध में राम पुकार सिन्हा ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, कटरा समेत अन्य बड़े शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने अमृत भारत एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, लौकहा-आनंद विहार स्पेशल और दरभंगा-मदार एक्सप्रेस सहित कुल 9 ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने इस मांग को रेल मंत्रालय के समक्ष रखने तथा आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page