चार वर्ष के बच्चा को छोड़ महिला प्रेमी संग हुई फरार

चार वर्ष के बच्चा को छोड़ महिला प्रेमी संग हुई  फरार
Facebook WhatsApp


-फरार महिला के पति ने दर्ज कराया एफ आई आर
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के भादा गाँव से एक चार वर्ष के बच्चे की माँ अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है। फरार महिला रीना देवी अपने अबोध बच्चे को घर पर छोड़ गयी है।

मामले मे महिला के पति कोटवा थाना के मच्छरगवा के रहने वाले संजय पासवान के पुत्र अंजन पासवान ने हरसिद्धि थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। अंजन ने बताया कि उनकी शादी 2014 मे भादा के बदन पासवान कि पुत्री रीना देवी से हुई थी। इस दौरान उन्हें एक लड़का हुआ। जो अभी चार वर्ष का है। वे अपने बच्चे व पत्नी के साथ ससुराल मे ही रहने लगे थे।

ससुराल से वे मजदूरी करने दो माह पहले बाहर गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी रीना का किसी व्यक्ति से मोबाइल पर सम्पर्क हो गया। जिससे अक्सर वह बात करती थी। उन्होंने बताया कि उसी व्यक्ति ने उसे बहलाफुसलाकार अपहरण कर लिया है।

वे पत्नी के खोज मे थाना से लेकर नाते- रिश्तेदारों के यहाँ दौड़ लगा रहे है। थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृश्यट्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फरार महिला के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page