घोड़ाघाट के समीप धनौती नदी मे डुबने से किशोर की हुई मौत

घोड़ाघाट के समीप धनौती नदी मे डुबने से किशोर की हुई मौत
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया।थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहपुर उतरी पंचायत के घोड़ाघाट के समीप एक 12 वर्षीय किशोर की मौत नदी में डूबने से हो गई। मृतक घोड़ाघाट वार्ड नं 2 निवासी सतीश सहनी का पुत्र नितेश कुमार है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि नितेश अपने घर से घोड़ाघाट धनौती नदी के रास्ते जा रहा था। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। नदी में गहरे पानी होने के कारण वह डूब गया। जहां उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

घटना की जानकारी आसपास के लोगो को लगी तो फौरन दौड़ कर नदी से बच्चे को निकाला गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। जहां पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई।
वही घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। बच्चे की मां का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता दूसरे प्रदेश मे मजदूरी का काम करता है। मृतक तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कर्रवाई की जायेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page