विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर दो जागरुकता वाहन को अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
-दो बाल श्रमिक को एफडी का सौंपा गया डम्मी
मोतिहारी। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता विभागीय जांच एवं कारखाना निरीक्षक थे। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा दो बाल श्रमिकों को एफडी की प्रति का डमी चेक एवं बैग सुपुर्द किया गया।
वहीं अपर समाहर्ता ने बाल श्रम निषेध के लिए शपथ दिलाई। सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए विशेष जानकारी दी। अपर समाहर्ता विभागीय जांच ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार धावा दल क्रियाशील रखे, ताकि बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके। उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि, डंकन हॉस्पिटल, न्याय नेटवर्क परियोजना से प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, प्रथम संस्था के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि के साथ अन्य प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक सहित सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

