18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
Facebook WhatsApp

-जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के सचिव की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक

मोतिहारी। आगामी 18 जुलाई को विशेष अदालत का आयोजन किया जाएगा। नतीजतन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के सचिव नितिन त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं जिला अग्रणी प्रबंधक मौजूद थे।

सचिव ने कहा कि लोक अदालत न्याय तक आसान, सुलभ एवं त्वरित पहुंच का एक प्रभावी माध्यम है। बैंक ऋण, वसूली, समझौता योग्य वित्तीय विवाद एवं अन्य प्री-लिटिगेशन एवं लंबित मामलों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए बैंक के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे लोक अदालत हेतु उपयुक्त मामलों का समय पर चयन करें तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस की प्रभावी तामिला सुनिश्चित कराएं।

बैठक के दौरान आगामी विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार, पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बैंक स्तर पर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण से न केवल न्यायालयों का बोझ कम होता है, बल्कि पक्षकारों का समय एवं धन भी बचता है।

वहीं इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक राजेंद्र कुमार पांडेय के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सचिव श्री त्रिपाठी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री पांडेय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय लोक अदालतों, विशेष लोक अदालतों एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किये है। उनके सकारात्मक सहयोग एवं समन्वयात्मक भूमिका के कारण बैंकिंग मामलों के निस्तारण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से श्री राजेंद्र कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page