चकिया में भीषण आग लगने से स्कार्पियो समेत लाखो की संपत्ति जली

चकिया में भीषण आग लगने से स्कार्पियो समेत लाखो की संपत्ति जली
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव में बीती देर रात एक घर में भीषण आग लगने से लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई।

बताया गया कि अगलगी की घटना गांव के उपेन्द्र राय के घर हुई।जिसमे उपेंद्र राय की एक स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल और कई मवेशी जल गए।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय उपेंद्र राय अपने घर में सो रहे थे। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि घर का सारा सामान, अनाज और मवेशी जल कर राख हो गये।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लेकिन आग इतनी तेजी से फैला कि कुछ भी बचाया नही जा सका। अगलगी की इस घटना में करीब 30 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग लगने के कारण का अब तक कोई सटीक जानकारी नही मिली है,हालांकि पीड़ित उपेंद्र राय ने आगजनी के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आग एक साथ चारों तरफ से लगी, जिससे उन्हें लगता है कि किसी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को चकिया अंचलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर,घटना के बारे में पीड़ित परिवार से जानकारी प्राप्त किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page