गांजा जप्ति मामले में एफआईआर दर्ज,चार नामजद
चरगाहा मे मुर्गी फार्म मे छापेमारी कर 88.7 किलो गांजा किया था बरामद।
तरकौलिया। थाना क्षेत्र के चरगाहा मुर्गीया टोला स्थित एक मुर्गी फार्म मे पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी किया। जहाँ से 88.7 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को पकड़ा। पकड़ा गया तस्कर चरगाहा के बिहारी यादव का पुत्र अनिल कुमार यादव व रामबाबू प्रसाद का पुत्र पवन प्रसाद है।
मामले मे दरोगा रवि रंजन कुमार के स्वलिखित व्यान पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसमे कहा है कि गुरुवार की सुबह गुप्त सुचना मिली कि चरगाहा मे मुर्गी फार्म मे गांजा रखकर बेचने के फिराक मे तस्कर बैठे हुए है। दरोगा सुबोध कुमार व पुलिस बल के साथ छापेमारी किया। जहाँ पुलिस बल को देख मुर्गी फार्म से दोनों तस्कर भागने लगे। जिसे खदेड़कर पुलिस ने पकड़ा। फार्म मे छः बंडल मे रखे हुए गांजा को सीओ संतोष कुमार के देखरेख मे तोला गया। पकडे गए तस्करो ने खुलासा किया कि वह सब नेपाल से गांजा लाते है। नेपाल बॉर्डर पार कराने मे नेपाल के इमाम व राजू यादव सहयोग करते है। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पकडे गए दोनों तस्कर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

