बिना वैध कागजात का चल रहा था अल्ट्रासाउंड, रेड में किया गया सील 

बिना वैध कागजात का चल रहा था अल्ट्रासाउंड, रेड में किया गया सील 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शहर में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सदर अस्पताल गेट के पास संचालित एक अल्ट्रा साउंड में छापेमारी कर बड़ी अनियमितता को पकड़ा है। इस दौरान कार्रवाई करते हुए रेड टीम ने तत्काल सेंटर को सील कर दिया।

बताते है  कि अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस वर्ष 2024 तक ही वैध था, लेकिन उसके बाद अब तक न तो लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया और न ही विभाग को इसकी कोई लिखित तौर पर जानकारी दी गई। आश्चर्यजनक बात यह रही कि जिस डॉक्टर के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा था, उनकी करीब दो वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बावजूद इसके सेंटर धड़ल्ले से चलता रहा।

टीम ने छापेमारी के दौरान एक महिला का अल्ट्रासाउंड करते हुए भी पकड़ा, जिससे यह साफ हो गया कि बिना वैध कागजात के मरीजों की जांच लगातार की जा रही थी। इस कारवाई की बाद अल्ट्रासाउंड सहित स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से लेगी। इसके साथ ही और कई ऐसी अल्ट्रासाउंड सहित जांच लैब इस तरह के कारवाई की जद में आयेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page