शराब तस्करी में जेल में बंद महिला बंदी की हुई मौत
मोतिहारी। केंद्रीय कारा में बंद एक महिला बंदी की सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान पीपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी छबिला सहनी की पत्नी परवतिया देवी (48) के रूप में हुई है। 22 मई को पीपराकोठी पुलिस ने उसे 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार की सुबह जेल में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। नतीजतन उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों और नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।

