तुरकौलिया में बिना लाइसेंस चल रही तीन दवा दुकानों पर छापेमारी, दवाएं जब्त

तुरकौलिया में बिना लाइसेंस चल रही तीन दवा दुकानों पर छापेमारी, दवाएं जब्त
Facebook WhatsApp

तीनो दुकानदार के खिलाफ न्यायलय मे दायर होगा अभियोजन पत्र

तुरकौलिया। प्रखंड अंतर्गत जयसिंहपुर आश्रम चौक पर बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। राज्य औषधि नियंत्रक, बिहार, पटना के निर्देश पर सहायक औषधि नियंत्रक, पूर्वी चंपारण द्वारा गठित जांच टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन दवा दुकानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि तीनों दवा दुकान बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थीं। इनमें से दो दुकानें बेनामी पाई गईं, जबकि तीसरी दुकान “कोमल मेडिकल” के नाम से चल रही थी। इन दुकानों के संचालक के रूप में मुक्ति नाथ पंडित, मनीष कुमार और अभय कुमार की पहचान की गई है। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे औषधि निरीक्षक दयानंद प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीनों दुकानों से सभी प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त कर ली गईं। साथ ही प्रत्येक दुकान से एक-एक दवा का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए लिया गया है, जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिना लाइसेंस दवा दुकान चलाना गंभीर अपराध है और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। तीनों संचालकों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी दल में औषधि निरीक्षक सुशील कुमार, दयानंद प्रसाद, राकेश कुमार, सागर मल सोनी एवं पुलिस पदाधिकारी मनीष राज शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page