जमीन के नाम पर 9 लाख की ठगी, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

जमीन के नाम पर 9 लाख की ठगी, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। रघुनाथपुर में जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला से 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला आरती कुमारी, जो पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी मोबाइल दुकानदार राहुल कुमार की पत्नी हैं। उसने रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एफआईआर में बताया है कि उनका मायका रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी में है। वहीं के रहने वाले संतोष कुमार, शंकरसरैया कलवारी टोला निवासी पवन कुमार, लक्ष्मीपुर कचहरिया टोला की कांति देवी और उनके पुत्र राजमोहन राय ने मिलकर एक कट्ठा जमीन 11 लाख रुपये में देने की बात तय की थी। इसके एवज में इन लोगों ने पहले 9 लाख रुपये लेकर जमीन रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। 

जब महिला जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात करने लगी, तो आरोपित लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में जब उन्होंने रजिस्ट्री नहीं होने पर पैसे वापस करने को कहा, तो सभी आरोपित धमकी देने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद की हत्या कराने तक की धमकी दी है।इस संबंध में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।  दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page