वितरक समय पर किसानो के बीच करे बीज का वितरण:डीएओ
-रब्बी योजना को लेकर बीआरबीएन डीलर की हुई बैठक
-डीएओ ने कहा, किसानों को अनुदानीत बीज लेने के लिए करे जागरूक
-2884 एकड़ मे मसूर,175 एकड़ मे चना व 875 एकड़ मे सरसो की खेती के लिए मुफ्त मे किसानों को मिलेगा सरसो का बीज व दवा
मोतिहारी। जिले में रब्बी योजना को लेकर शुक्रवार को बीआरबीएन के डीलर की बैठक जिला क़ृषि पदाधिकारी के कक्ष मे हुई। जहाँ जिला क़ृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने रबी योजना मे जिला को मिले लक्ष्य की जानकारी डीलरों को दी। उन्होंने कहा कि समय पर बीज उठाकर किसानों के बीच वितरण करे।
इसके लिए किसानों को ऑनलाइन डिमांड करने के लिए आप सब जागरूक करे। दलहन व तेलहन बीज 5 नवंबर तक वितरण हो जाना चाहिए। उन्होने बताया कि दलहन व तेलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए विभाग जिले मे 2884 एकड़ मे मसूर की खेती करने के लिए किसानों को मुफ्त मे बीज व दवा देने जा रही है। जबकि चना की खेती 175 एकड़ व सरसो की खेती 875 एकड़ मे कराने के लिए किसानों को मुफ्त मे बीज व दवा विभाग दे रही है।
अन्य योजना से अनुदानित मूल्य पर 1710 क्विंटल मसूर बीज, 71 क्विंटल सरसो बीज, 60 क्विंटल चना बीज, हरा मटर बीज 385 क्विंटल, 16785 क्विंटल गेहूं बीज, 10 क्विंटल बेबी कॉर्न बीज व 4 क्विंटल स्वीट कॉर्न बीज किसानों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि चयनित किसानों को डिमांड नंबर देने व सत्यापन के बाद बीज मिलेगा। इसके लिए सभी ब्लॉक मे बीआरबीएन के डीलर चयनित है।
बैठक मे क़ृषि परामर्शी डॉ मुकेश कुमार, तकनीकी सहायक अनिल सिंह, सुधीर सिंह, बीआरबीएन के डीलर रामबाबू कुंवर, अजय कुमार, नीरज जायसवाल, रोहित सिंह, चूमन पाण्डेय, मनकेश्वर कुशवाहा सहित सभी डीलर मौजूद थे।

