तुरकौलिया के डीडीओ अजय कुमार का इलाज के दौरान हुई मौत

तुरकौलिया के डीडीओ अजय कुमार का इलाज के दौरान हुई मौत
Facebook WhatsApp



-कोटवा के अहिरवालिया गाँव के रहने वाले अजय का पटना के मेदांता अस्पताल मे चल रहा था इलाज -तुरकौलिया के शिक्षकों मे शोक व्याप्त

तुरकौलिया। प्रखंड के डीडीओ सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय फ़तेह टोला के हेडमास्टर अजय कुमार का निधन शुक्रवार को इलाज के दौरान पटना के मेदांता अस्पताल मे हो गयी है। उनके स्कूल के शिक्षक जाफर अली ने बताया कि गुरुवार को स्कूल मे ही उनकी तवियत खराब हो गयी।

बैरिया बाजार ग्रामीण बैंक मे कार्यरत उनके इकलौते पुत्र विवेश कुमार सुचना पर आये। जिन्हे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। चिकित्स्कों ने पटना रेफर कर दिया। जहाँ उनकी मौत हो गयी। वे अगले वर्ष रिटायर्ड होने वाले थे।

निधन पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, सचिव शिव कुमार यादव, हेडमास्टर ब्रजनंदन प्रसाद, जाफर अली, रविभूषण मिश्रा, प्रमोद प्रसाद, प्रमिला कुमारी, नूतन कुमारी, शबना खातून, दुर्गा पासवान, प्रितेश रंजन, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, मुखिया असरफ आलम, पूर्व मुखिया कमरुजमा सहित अनेक ने शोक व्यक्त किया है। वे कोटवा थाना के अहिरवालिया के रहने वाले थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page