ड्रग्स और स्मैक का कारोबारी विक्की पंडित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
रक्सौल। हरैया थाना क्षेत्र के चर्चित स्मैक कारोबारी विक्की पंडित, पिता रमेश पंडित, निवासी सुंदरपुर थाना हरैया, जिला पूर्वी चंपारण ने शुक्रवार को पुलिस दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
बताया जाता है कि विक्की पंडित लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था तथा उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह वर्ष 2022 से लेकर 2024 तक विभिन्न गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कांड संख्या 296/22 दिनांक 23 जून 2022 दर्ज है, जिसमें उस पर हत्या, लूट, मारपीट एवं विधि-विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इसके अतिरिक्त कांड संख्या 26/24 दिनांक 3 नवम्बर 2024 और कांड संख्या 165/24 दिनांक 11 मई 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत स्मैक कारोबार और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस की बढ़ती सख्ती और गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस आत्मसमर्पण के बाद क्षेत्र में नशे के कारोबार और अपराधी गतिविधियों पर रोकथाम की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
फोटो -स्मैक कारोबारी विक्की पंडित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

