रक्सौल के मयूर गली में एसटीफ ने की छापेमारी,एक संदिग्ध गिरफ्तार,पूछताछ जारी

रक्सौल के मयूर गली में एसटीफ ने की छापेमारी,एक संदिग्ध गिरफ्तार,पूछताछ जारी
Facebook WhatsApp


रक्सौल। नगर परिषद क्षेत्र के मयूर गली में शुक्रवार की अहले सुबह एसटीएफ की टीम ने छापेमारी करते हुए एक संदिग्ध दुकानदार हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसटीएफ की कार्रवाई अचानक हुई, जिससे आसपास के बाजार में अफरा-तफरी और जिज्ञासा फैल गई।

स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर एक वर्ष पूर्व जिस व्यक्ति के हाड़ी बाजार स्थित घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी, वही एक बार फिर उसके उपर एसटीएफ की कारवाई क्यो हुई है?

जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ उसे उसके मयूर गली स्थित दुकान से पूछताछ के लिए ले गई । हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसके खिलाफ क्या ठोस आरोप या सबूत हैं?

बाजार क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लोग इसे पिछले आयकर छापे से जोड़कर देख रहे हैं तो कई लोग इसे चुनावी माहौल से भी जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच पुलिस प्रशासन इस गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे हुए है। पूछे जाने पर स्थानीय अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार किया।

हालांकि मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ मनीष आनंद ने इतना जरूर कहा कि युक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और स्थिति स्पष्ट होने पर ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इधर बाजार में दिनभर लोगों के बीच उसकी गिरफ्तारी चर्चा का केंद्र बनी रही।

स्थानीय बुद्धिजीवियों ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर स्पष्ट बयान नहीं कर देता, तब तक अफवाहों का बाजार गर्म रहेगा। अब देखना यह है कि पूछताछ के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या एसटीएफ इस कार्रवाई पर आधिकारिक खुलासा करती है। फिलहाल यह गिरफ्तारी मयूर गली से लेकर पूरे नगर क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page