तुरकौलिया के मुर्गी फार्म मे छापेमारी, 88.7 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
-नेपाल से कार से लाई गयी थी गांजा
-पकडे गए तस्कर लूट मामले मे जा चुके है जेल
तुरकौलिया।पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरगांहा मुर्गीया टोला गाँव स्थित एक मुर्गी फार्म मे पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी करते हुए करीब 88.7 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकडे गए तस्कर छौडादानों के फतुहा के रामबाबू प्रसाद के पुत्र पवन प्रसाद व चरगांहा के बिहारी यादव का पुत्र अनिल कुमार यादव बताये गये है। अनिल पूर्व मे लूट मामले मे जेल जा चूका है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है।वह अपने पिकअप गाड़ी से तस्करी करने का काम कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिकअप गाड़ी भी बरामद कर थाना ले गयी है। बताया जाता है कि बरामद गांजा नेपाल से कार मे रखकर चरगांहा तस्कर चरगाहां लेकर पहुंचे थे।
जिसे गुरूवार को किसी दूसरे जगह डिलेवरी करनी थी।जिसकी सुचना रक्सौल डीएसपी को मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार के सहयोग से पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए उक्त गांजा को बरामद किया है।पुलिस के अनुसार इस अंतर्राष्ट्रीय तस्कर सीण्डिकेट मे तीन अन्य लोग भी शामिल है। जिसका खुलासा पकडे गए तस्करो ने किया है। पुलिस पकडे गए तस्कर के निशानदेही पर अन्य तस्कर को पकड़ने के लिए छापेमारी करने मे जुटी हुई है। डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि मामले मे एफआईआर दर्ज किया गया है। अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

