कृषि यंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन हुआ शुरू

कृषि यंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन हुआ शुरू
Facebook WhatsApp

-91 प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध, 40 से 80 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान

मोतिहारी। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने को लेकर कृषि यंत्र पोर्टल खोल दिया है।किसान अब कृषि यंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्तूबर तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के द्वारा किसानों को जानकारी दिया जा रहा हैं। आवेदन के लिए किसान पंजीकरण के अलावा जमीन की राजस्व रसीद एवं आधार कार्ड आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के बाद एक ही यंत्र के लिए दो से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी सिस्टम अपनाया जायेगा. यह कार्य विधान सभा चुनाव के बाद किया जायेगा।

मिनी टूल किट से लेकर हार्वेस्टिंग, थ्रेसिंग, मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट का यंत्र उपलब्ध

किसानों के लिए कृषि विभाग में कुल 91 प्रकार का यंत्र उपलब्ध है, जिसके लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। किसानों के लिए स्मॉल एग्रीकल्चर मैन्युअल टूल किट से लेकर फ्लोर, ऑयल, राइस व दाल मिल अनुदान की राशि पर उपलब्ध कराया जा सकता है। किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने के बाद ही लॉटरी सिस्टम में नाम आने पर ही उन्हें अनुदान की राशि पर यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में यंत्रों की संख्या बढ़ायी गयी है। इस बार किसानों को अपनी फसल का मीलिंग करने के लिए भी यंत्र उपलब्ध कराया जा सकता है। किसानों को हार्वेस्टिंग, थ्रेसिंग का यंत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी यंत्रों पर अलग-अलग अनुदान की राशि है। सामान्य वर्ग के लिए कम एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए यंत्रों पर अधिक अनुदान की राशि मिलेगी।

सामान्य के लिए मैनुअल टूल किट्स के कुछ यंत्रों छोड़कर 40 प्रतिशत, एससी एसटी ईबीसी के लिए 50 से 80 प्रतिशत अनुदान

समान्य वर्ग के किसानों के लिए मैन्युअल टूल किड्स के कुछ यंत्रों छोड़कर शेष यंत्रों पर 40 प्रतिशत अनुदान की राशि देय होगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान की राशि दिया जायेगा। महंगे यंत्रों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों के लिए 50 प्रतिशत एवं सस्ते दर के यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान की राशि दी जायेगी। दोनों वर्ग की किसान के यंत्रों पर 20 से 30 हजार रुपये की राशि का अंतर होता है। जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार आचार संहिता लगने से पूर्व कृषि यंत्र का पोर्टल ऑनलाइन आवेदन के लिए खोल दिया गया था। 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. चुनाव संपन्न होने के बाद डीएम के नेतृत्व में दो से अधिक एक यंत्र लेने वाले आवेदकों का लॉटरी सिस्टम से चयन कराया जायेगा। जिन किसानों का नाम लॉटरी सिस्टम में आ जायेगा। उन्हें अनुदान की राशि पर यंत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page