उर्वरक कालाबाजारी नही होगी बर्दाश्त, डीएओ ने थोक व्यवसायियो को दिया निर्देश

उर्वरक कालाबाजारी नही होगी बर्दाश्त, डीएओ ने थोक व्यवसायियो को दिया निर्देश
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। आगामी खरीफ फसल को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को निदेशित किया गया कि उर्वरक के जीरो टाॅलरेंस नीति का शत्-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

जिला कृषि पदाधिकारी ने कड़ी चेतावनी दी कि निर्धारित दर पर खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को आसानी से उर्वरक की प्राप्ति हो सके। जिला कृषि पदाधिकारी के के ने निदेशित किया कि किसी भी खुदरा उर्वरक विक्रेता को उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद क्रय हेतु बाध्य नहीं करेंगे।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि अवैध भंडारण/विपणन/ मुनाफाखोरी एवं कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होती है तो वैसे थोक उर्वरक विक्रेता को चिन्ह्ति करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page