जनगणना 2026 अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर,राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
मोतिहारी। जनगणना- 2027 प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना सह मकान सूचिकरण का कार्य प्रगति पर है। चार्ज पदाधिकारी अपने चार्ज अंतर्गत आने वाले सभी मकानों की गणना कराने में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भवन छूटे नही ।
इस क्रम में शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के पर्यवेक्षकीय सर्किल 45 के पर्यवेक्षक वसीम परवेज, 43 के पर्यवेक्षक आशीष चन्द्र के,एच एल बी 249 प्रगणक मोनी कुमारी, 250 प्रगणक अर्चना कुमारी, 251 प्रगणक कुमारी निशि, 252 प्रगणक रीता कुमारी, 260 प्रगणक मनीषा सिंह एवं 262 प्रगणक वसुन्धरा कुमारी के द्वारा किये गए कार्यों का औचक निरीक्षण राज्य नोडल अधिकारी (जनगणना ) आदित्य कुमार ने किया।
उनको इस कार्य के प्रति क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी मकानों की गणना एवं सूचिकरण का कार्य समय पर पूरा करने का निर्दश दिया। वहीं कोई मकान किसी भी परिस्थिति में छूटे नहीं, इसके लिए सार्थक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने पर्यवेक्षकीय टीम को आने वाली समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं फील्ड में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम के सम्पर्क में रहने की सलाह दी ।
बताते चलें कि जिले में कुल 37 चार्ज हैं। जिसमें 27 ग्रामीण, 10 शहरीय चार्ज के अंतर्गत 9591 गणना ब्लॉक्, 9483 प्रगणक एवं 1627 पर्यवेक्षक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रगणक निष्पक्षतापूर्वक कार्य सम्पादित करें, क्योंकि इन्हीं आंकड़ो के सहारे भविष्य में विभिन्न प्रकार की कार्य -योजना जनहित में तैयार किया जाता है, जिसका लाभ आम -जनमानस को मिलता है।
उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना- 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्य 02 मई से 31 मई 2026 तक चलेगा। उन्होंने लोगों से बढ़ -चढ़ इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। मौके पर जिला प्रबंधन कोषांग से गोपालजी मिश्र, प्रिय रंजन कुमार, अमरेश कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

