सिवान में खान ब्रदर्स गैंग के ठिकानों पर छापेमारी, एके-47,कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद

सिवान में खान ब्रदर्स गैंग के ठिकानों पर छापेमारी, एके-47,कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद
Facebook WhatsApp

-एक महिला समेत तीन अपराधी गिरफ्तार
सिवान। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रईस खान गिरोह के ठिकानो छापेमारी करते हुए एके-47 समेत कई हथियार बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि इस दौरान तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। श्री तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी और 52 कांडों में आरोपी रईस खान और अयूब खान के गैग से जुड़े सदस्य अब्दुल कलाम आजाद, बाबू अली और समीना खातून किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपने-अपने घर में भारी मात्रा में अवैध हथियार छुपाकर रखा है।

जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वतरित कारवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान अब्दुल कलाम आजाद के घर से एक एके-47 एसाल्ट रायफल, एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में गोली बरामद की गई।

वही थोड़ी दूर पर स्थित बाबू अली के घर से भी एक कारबाईन और भारी मात्रा में गोली बरामद की गई। वहीं समीना खातून के घर से दो नाली बंदूक और गोली बरामद हुई है।

एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि केस दर्जकर मामले में जांच शुरू कर दी गई है. इस संबंध में अन्य बिन्दुओं की जांच के लिए सिसवन थानान्तर्गत अलग-अलग कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page