हत्या के प्रयास सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हत्या के प्रयास सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Facebook WhatsApp


पीपराकोठी। स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आठ आरोपियों को अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी इंद्रजीत राय के पुत्र रोबिन कुमार यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास से संबंधित कांड संख्या 179/26 दर्ज है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

इसके अलावा पुलिस ने अन्य मामलों में भी कार्रवाई करते हुए ढेकाहा बेला निवासी मिहिर सरकार के पुत्र भूषण सरकार, झखरा गांव निवासी यमुना सहनी के पुत्र लेशुचंद्र सहनी, बेलवतिया निवासी परमा बैठा के पुत्र दीपक बैठा, हथियाही गांव निवासी साहेब सहनी के पुत्र बुलेट कुमार, नरेश मांझी के पुत्र फुलेन्द्र मांझी तथा झखरा निवासी साधु मांझी के पुत्र उपेन्द्र मांझी सहित आठ को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी और वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके कारण कई फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने भी संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page