50.7 लीटर नेपाली शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

50.7 लीटर नेपाली शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण। 71वीं वाहिनी एसएसबी बरहरवा एवं जितना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से भारत लाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 71वीं वाहिनी की आ-सूचना शाखा द्वारा शाम 5:20 बजे समवाय प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से भारत के धेनुखी बलुआ गाँव के रास्ते शराब की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही इसे जितना थाना पुलिस के साथ साझा किया गया।

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए हवलदार नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के चार अन्य जवानों तथा जितना थाना के एसआई रामेश्वर भंडारी को शामिल कर संयुक्त स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया। टीम शाम 5:40 बजे धेनुखी बलुआ गाँव के लिए रवाना हुई।करीब 6:15 बजे संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी जब धेनुखी बलुआ गाँव के बॉर्डर लाइन स्थित पिलर संख्या 364/29 के पास पहुँची, तभी नेपाल से भारत की ओर आ रहे दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध सामान ले जाते देखा गया। जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मनु कुमार 21 वर्ष पिता शंभू साह, निवासी वार्ड संख्या-01, ग्राम एवं पोस्ट कुदरकट, थाना छौड़ादानो,वही दूसरा जितना थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव निवासी उजय राम 20 वर्ष पिता गोपचन राम के रूप में क़ी गईं ।इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल पर लदे सामान की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कस्तूरी (निम्बू फ्रेश) शराब की 169 बोतलें (300 एमएल प्रति बोतल) बरामद हुईं, जिसकी कुल मात्रा 50.7 लीटर बताई गई।इसके साथ ही मोटरसाइकिल संख्या BR-05-H-8664 (होंडा शाइन), चेचिस संख्या ME4JC36CD68213880 एवं इंजन संख्या JC36E2319318 को भी जब्त कर लिया गया।मौके पर ही विधिवत जब्ती सूची तैयार कर शराब एवं वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जितना थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वही जीतना अपर थाना अध्यक्ष शिवजी पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तस्करों के पास से मोटरसाइकिल सहित कुल 50.7 लीटर शराब बरामद की गई।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page