पुलिस ने जमीन खोदकर 134 कार्टून विदेशी शराब किया बरामद
मोतिहारी। पुलिस ने बुधवार को मेहसी थाना क्षेत्र के कोठिया हरेराम पंचायत के बिचला टोला गांव के लीची बागान से जमीन के भीतर छुपाकर रखा गया 134 कार्टून (1205) लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।उल्लेखनीय है,कि पुलिस ने बीते मंगलवार की रात उसी जगह से एक झोपड़ी से 63 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया था।
बताया गया कि उक्त कारवाई गुप्त सूचना के बाद पुलिल कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर किया गया।छापेमारी टीम में डीएसपी चकिया सन्तोष कुमार इंस्पेक्टर चकिया अरविंद कुमार, थाना अध्यक्ष सानु गौरव, अपर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महिला एसआई शालनी कुमारी सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

