लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व,मतदान के लिए जागरूक होना जरूरी: उप विकास आयुक्त
-मुंशी सिंह महाविद्यालय के छात्रो को किया गया जागरूक
मोतिहारी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एमएस कॉलेज में छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त डाॅ. प्रदीप कुमार ने की।
इस अवसर पर स्वीप आईकॉन, शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, सहायक कोषागार पदाधिकारी, सहायक प्रबंधक डीआरसीसी सहित अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र एवं कालेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रधायपको ने हिस्सा लिया। उप विकास आयुक्त ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा वर्ग से अपील किया कि सभी युवा पहले तो मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा लंे तपश्चात अपने अभिभावक सहित मताधिकार प्राप्त सभी लोगों से मताधिकार में भाग लेने की सलाह दें। सभी युवा एक आइकॉन के रूप में काम करें।
जिला की स्वाइप आईकॉन अनुप्रिया ने लोकतंत्र आधारित गीतों से उपस्थित बच्चों को प्रभावित किया। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने भी संबोधित किया। सभी पदाधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि निर्धारित है। उसे याद रखेंगे।

