साहेबगंज- अरेराज- बेतिया सड़क मार्ग परियोजना अंतर्गत किसान भूमि का उपलब्ध कराएं कागजात: भू-अर्जन पदाधिकारी

साहेबगंज- अरेराज- बेतिया सड़क मार्ग परियोजना अंतर्गत किसान भूमि का उपलब्ध कराएं कागजात: भू-अर्जन पदाधिकारी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार ने साहेबगंज- अरेराज- बेतिया सड़क मार्ग परियोजना अंतर्गत हितबद्ध रैयतों से भुगतान के कागजात प्राप्त करने के निमित्त पहाड़पुर प्रखंड में बैठक की। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारीगण तथा संबंधित पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।


अंचल के सभी पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों से राजस्व ग्राम स्तर पर कैंप आयोजित करते हुए हितबद्ध रैयतों से ससमय कागजात प्राप्त करने का अनुरोध किया गया। उपस्थित जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि एनएच -139 डब्लू के निर्माण की प्रक्रिया जिले में प्रारंभ कर दी गई है।

कल से पहाड़पुर प्रखंड में भी सी एंड जी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नतीजतन संबंधित रैयतों को वांछित कागजात जमा कराने हेतु प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों को पंचाटी रैयतों की सूची तथा वांछित दस्तावेजों का चेकलिस्ट उपलब्ध कराया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page