विहिप ने 16 मई से होने वाली प्रांतीय अधिवेशन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ की बैठक
-उत्तर बिहार सहित उच्च न्यायालय के 200 अधिवक्ताओं लेंगे भाग
मोतिहारी। विश्व हिन्दू परिषद के विधि प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक की अध्यक्षता में कोर्ट परिसर के अधिवक्ता भवन में हुई। बैठक में विहिप के बिहार- झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि 16 एवं 17 मई को उतर बिहार और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ की प्रांतीय बैठक राधा सीकरीया बी एड फार्मेसी कालेज में निर्धारित है।
पूरे उतर बिहार से 200 अधिवकता भाग लेगे। इसमे राष्ट्रीय संयोजक विधि प्रकोष्ठ के अभिषेक आत्रेय विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह और पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्रवण कुमार, राकेश ठाकूर मुख्य रूप से भाग लेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेवक संजय नाथ महाराज और अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर के महंथ रविशंकर गिरि करेंगे। इस अवसर पर लव जेहाद, धर्मान्तरण, गौ हत्या, समान नागरिक संहिता इत्यादि अनेक विषयो पर चर्चा होगी ।
साथ ही संगठन का विस्तार भी किया जायेगा। बैठक में ढाका में कलश यात्रा के दौरान हिन्दुओ की गिरफ्तारी का निन्दा किया गया और निर्दोष हिन्दूओ को अविलंब प्रशासन से छोडने की अपील की गई। विदित हो कि ढाका विहिप अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नतीजतन अधिवक्ताओं ने निंदा किया। बैठक मे आदित्य कुमार गुप्ता, रवि वर्मा, मनीष वर्मा, सुदामा प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, गणेश ठाकुर, विवेकानंद मिश्र, मनोज ठाकुर, गोलू श्रीवास्तव, श्रीनजीत प्रसाद, अमित श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ताओ ने भाग लिया।
धन्यवाद ज्ञापन देवेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हनुमान गढी हनुमान मंदिर मे विहिप बजरंगदल की बैठक जिलाउपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में सभी को अलग अलग व्यवस्था का प्रभार दिया गया।

