प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में लिए गए सात सूत्री निर्णय को जन-जन तक पहुंचाएं : यमुना सीकरीया

प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में लिए गए सात सूत्री निर्णय को जन-जन तक पहुंचाएं : यमुना सीकरीया
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भाजपा युवा नेता एवं उद्योगपति समाजसेवी यमुना सीकरीया के द्वारा गुरुवार को सीकरीया फार्मेसी काॅलेज के काॅन्फ्रेन्स हाॅल मोदी मिमेन्टो मियुजियम  परिसर में प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में नेशन फस्ट के तहत् सात बिन्दुओं पर राष्ट्र के नाम संदेश की अपील की गई ।

उसे जन-जन तक पहुंचाकर जागरूकता लाने के लिए देश का पहला यह संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, डाॅ. कुमार अजय, फार्मेसी काॅउन्सील आॅफ इंडिया बिहार के सदस्य, डाॅ. लालबाबू प्रसाद, उप महापौर मोतिहारी नगर निगम, भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार, पेट्राॅलियम संघ के अध्यक्ष सुधांशु कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा, भाजपा नेत्री डाॅ. हीना चन्द्रा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धमेन्द्र प्रसाद  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

श्री सीकरीया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड की तरह वर्क फ्रेम करने का संदेश दिया है। यानी की हर व्यक्ति जागरूक हो जायेगा। प्रधानमंत्री ने भविष्य को देखते हुए आने वाले समय में हम अपने में आपदा से सामना करने की क्षमता रखें। इसके लिए  अधिक से अधिक विदेशी मुद्राओं को बचाया जाये। हमें एक साल तक सोना खरीदने एवं आयातित रसायनिक खाद्य, खाद्य तेलो एवं अन्य सामानो का उपयोग कम करना होगा। पेट्रोल -डीजल की खपत कम करना होगा।  समानो को रेल के माध्यम से परिवहन करके ही हम भविष्य में आने वाली संकटों से उबरेंगे।

स्वदेशी निर्मित समानो का उपयोग, विदेश की यात्रा ना करने से विदेशी मुद्रा का भंडार हमारे पास बचेगा, जो हमारे लिए वर्तमान परिपेक्ष्य में अत्यन्त आवश्यक है। डॉ. लालबाबू प्रसाद ने कहा की प्रधानमंत्री  ने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सभी राज्यो के और सभी प्रकार के सरकारी कार्यो में उपरोक्त सात सूत्रों को लागू कर दिया है। पिछले 12 वर्षो में हमारा देश अर्थव्यवस्था में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

हमें मोदी  पर पूरा भरोसा करते हुए उनकी बातो को मानना है, ताकि हम विश्व में एक नंबर की अर्थव्यवस्था बन सकें। सुधांशु कुमार ने कहा मैं स्वयं पेट्रोल पंप का व्यापारी हूं, अगर हम तेल का खपत कम करेंगे तो भविष्य में यह हमें काफी कम कीमत पर मिलेगा।  डॉ. हीना चंद्रा ने कहा की खाद्य तेल का उपयोग कम करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी बचेगा।  डॉ. कुमार अजय ने कहा प्रधानमंत्री  के दुर्गामी  सोंच के कारण हमें अपने खेतो में फर्टिलाइजर की छोड़ कर नेचुरल फार्मिंग पर ध्यान देना चाहिए, ताकि जो अनाज का उत्पादन होगा उससे हमारा देश स्वस्थ्य होगा। 

प्रधानमंत्री  ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे यहां तेल, गैस और सभी चीजो का पूर्ण भंडार उपलब्ध है। फिर भी भविष्य की आपदा-विपदा के आलोक में हमें तैयार रहना है। अमूमन सभी अतिथियों ने  कहा कि हमें इसे जन-जन तक पहुंचाकर, लोगों को जागरूक करके प्रधानमंत्री  का हाथ मजबूत करना है। यहां बता दें कि यमुना सीकरीया द्वारा पहला ऐसा यह कार्यक्रम राष्ट्रहित में किया गया है। फलस्वरूप अतिथियों ने उनको इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। सभा कक्ष में अनिल प्रसाद सहित हजारो की संख्या में बुद्धिजीवी एवं सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। सभा का संचालन एवं समापन उप प्रचार्या प्रीती दूबे ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page