केसरिया विधानसभा चुनाव की तैयारी ससमय करे पूर्ण: डीडीसी

केसरिया विधानसभा चुनाव की तैयारी ससमय करे पूर्ण: डीडीसी
Facebook WhatsApp


15-केसरिया विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अधिकारियों से अबतक की तैयारियों की समीक्षा

मोतिहारी। 15- केसरिया विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में केसरिया विधानसभा में निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर गठित सभी कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा किए गये कार्यों की जानकारी ली।

बैठक में केसरिया, संग्रामपुर, कोटवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मिंगण उपस्थित थे। केसरिया विधानसभा के लिए गठित कौशल का बारी-बारी से समीक्षा के साथ ही निर्देश दिया कि सभी कार्य समय से पूर्ण कर लेना होगा।

निर्वाचन में सर्वाधिक महत्व टाइम फ्रेम का होता है, जिसका सभी कर्मियों पदाधिकारी ख्याल रखेंगे। नामांकन की प्रक्रिया से संबंधित सभी प्रपत्रों को पहले से ही तैयार कर लें। प्रत्याशियों की सहुलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया।

सी-विजिल सेल के पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सी विजिल पर जो भी शिकायत प्राप्त होगी, उसका निदान 90 मिनट के अंदर किया जाना है। मसलन इसकी तैयारी कर ले। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिस्पैच सेंटर एवं मतदान के दिन रिसीविंग सेंटर, स्ट्रांग रूम आदि जरूरी सभी कार्य को पूरा कर लें। गठित मतदाता जागरूकता सेल को एक्टिवेट करने का निर्देश दिया।

जीविका, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, विकास मित्र एवं अन्य संबंधित कर्मियों को इस कार्य में लगाये। महादलित टोले में विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम कराया चलाएं, ताकि निर्भीक होकर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page