सभी वाहनों की जांच करें और छापामारी अभियान में और तेजी लाएं: डीएम
-बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर एसएसबी टीम को डीएम और एसपी ने की ब्रीफिंग
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करने को लेकर नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय पुरन्दरा, भेलाही रक्सौल में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल की टीम को अवांछित गतिविधि, सीमा पार आवाजाही एवं गैर कानूनी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
भेलाही में सीमा सुरक्षा बल की एक कंपनी मौजूद है । जिन्हें जिला प्रशासन की तरफ से सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी वाहनों की जांच की जाए। छापामारी अभियान में और तेजी लाई जाए एवं जो भी अवैध सामग्री यथा नारकोटिक्स,शराब आदि मिल रहा है तो उसे जब्त किया जाए।
अगर अवैध धनराशि का आवागमन हो रहा है तो उसकी सूचना संबंधित वरीय पदाधिकारी को देते हुए उसे नियमानुसार जप्त कर लिया जाए।

