अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओ में रोष,डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल

अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओ में रोष,डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली से नाराज़ अधिवक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। विगत कई माह से अनुमंडल न्यायालय में वादों की सुनवाई बंद रहने और शपथ पत्र बनवाने में अनावश्यक देरी व बाधाओं को लेकर जिला विधिज्ञ संघ की कार्यकारिणी बैठक में अधिवक्ताओं ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए संघ के अध्यक्ष शेष नारायण कुंवर, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, विशेष लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य केशव कुमार वर्मा, चुन्नू सिंह, राजेश कुमार,अचल देव कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी सौरभ जोरवार से मिला और अपनी समस्याएं रखीं।

अधिवक्ताओं ने बताया कि विगत दो माह से अनुमंडल न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं शपथ पत्र बनवाने के लिए लोगों को कई-कई सप्ताह इंतजार करना पड़ रहा है। कई मामलों में अनावश्यक कागजातों की मांग कर शपथ पत्रों को निरस्त कर दिया जाता है, जिससे अधिवक्ताओं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। संघ के महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी से सार्थक बातचीत हुई है और वे समस्या के समाधान को लेकर गंभीर हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page