निष्पक्ष,भयमुक्त एवं सहभागिता पूर्ण वातावरण में  निर्वाचन के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम 

निष्पक्ष,भयमुक्त एवं सहभागिता पूर्ण वातावरण में  निर्वाचन के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम 
Facebook WhatsApp


– 12- विधानसभाओं के नोडल अधिकारियों से अबतक  की तैयारियों की समीक्षा



मोतिहारी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण  सौरभ जोरवाल नेे समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में  जिला के सभी 12 विधानसभाओं के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियो के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होने वन टू वन अबतक की तैयारियों की समीक्षा की।  जिलाधिकारी ने साफ शब्दो में कहा  कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण वातावरण में निर्वाचन संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

समूचे  जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। फलस्वरूप अक्षरशः अनुपालन का निर्देश दिया। वहीं चेताया कि अगर इसकी अवहेलना या उल्लंघन कोई भी करेगा तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जायेगी।  निर्देश दिया कि किसी भी मतदाता या मतदाताओं के पॉकेट्स को डराने धमकाने अथवा प्रलोभन के विरुद्ध  सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। 

निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए गए हैं। चुनाव के दरम्यान एसएसटी एवं फ्लाइंग स्क्वायड लगातार क्रियाशील रहेगा। सेक्टर पदाधिकारी, उत्पाद विभाग की टीम, वीडियो व्यूइंग टीम भी सतत क्रियाशील रहेगी। निर्वाचन के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी निर्धारित दायित्वों का अनुपालन करते हुए अंतर्कोषंगीय समन्वय के साथ चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।

चुनाव का हर एक चरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नाम निर्देशन, संविक्षा, अभ्यर्थिता वापसी, प्रतीक चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना सहित निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया की समाप्ति तक सभी पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरसह अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

सुगम एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।  

केंद्रों पर रैंप, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, शौचालय, बिजली, साइनेज, हेल्पडेस्क आदि की व्यवस्था रहेगी। डीएम ने कहा कि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ मतदाताओं की जरूरतों के प्रति प्रशासन जागरुक एवं सतर्क है।  फ्री एंड फेयर चुनाव के सभी पहलुओं को सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया जा रहा है। मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप की सुविधा उपलब्ध है। उन्होने नामांकन प्रक्रिया की पूर्ण तैयारी कर लेने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सभी छः अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page