बैकर्स 10 लाख जमा-निकासी वालो की तुरंत दें जानकारी
– बैंकर्स एवं डाकघर अधीक्षक के साथ व्यय कोषांग के अधिकारियों की बैठक
मोतिहारी। वरीय पदाधिकारी, अभ्यार्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग-सह-नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, की अध्यक्षता में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद सभागार, समाहरणालय परिसर, में सभी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं डाक अधीक्षक के साथ बैठक हुई।
बैठक में संतोष कुमार, नोडल पदाधिकारी अभ्यार्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग-सह-राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं डाक अधीक्षक डाकघर मोतिहारी को विधान सभा आम निर्वाचन अवधि के दौरान संदेहास्पद लेन-देन, अभ्यार्थियों के खाता खोलने, खाता का संचालन, नकद राशि के परिवहन एवं यूपीआई यथा फोन पे, पेटीएम, गूगल पे एवं अन्य सभी प्रकार की लेन-देन पर नजर रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
वहीं कहा गया कि उपर्युक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। संदेहास्पद लेन-देन एवं 10 लाख से अधिक नगद जमा एवं निकासी पाया जाता है, तो इसकी जानकारी आयकर अधिकारी, नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, को भी प्रतिदिन देना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, एवं आईटी मैनेजर सहित अन्य मौजूद थे।

