कोटवा हत्या कांड:घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त, मुख्य आरोपी की तलाश

कोटवा हत्या कांड:घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त, मुख्य आरोपी की तलाश
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के कोटवा कॉलेज परिसर में छात्र की चाकू गोद कर हत्या मामले में पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

वही घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी जप्त की गई है। डीएसपी सदर 2 जितेश पांडे ने बताया है कि पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर एवं खुफिया इनपुट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी के दो करीबी को हिरासत में लिया गया है , जिनसे पूछताछ के जा रही है।

डीएसपी ने बताया है कि जल्द ही मुख्य आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा। इसके अलावे पुलिस घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान भी कर रही है। चर्चा है कि पूर्व के प्रतिशोध को लेकर कॉलेज परिसर में छात्र 21 वर्षीय रितेश कुमार की चाकू गोंदकर हत्या की गई। मामले के सभी विंदु पर पुलिस की तफ़तीश जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page