गांधी मैदान में खुल रही नई पुलिस चौकी का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
मोतिहारी। शहर के अति महत्वपूर्ण इलाके में स्थित गांधी मैदान परिसर में नए पुलिस चौकी का डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकार्यों द्वारा पुलिस चौकी में दिए जाने वाले आधारभूत सुविधाओं का आकलन करते हुए जरूरी निर्देश दिए गए।
बताया गया कि पुलिस चौकी से गांधी मैदान सहित आसपास के इलाकों में विशेष चौकसी बढ़ेगी। वही सुबह या संध्या में गांधी मैदान में खेलने , टहलने योग्य अभ्यास करने वाले स्त्री और पुरुषों को सुरक्षा मिलेगी। इन क्षेत्रो में अब अपराधी और मनचलों की नहीं चलेगी। यह थाना 24×7 कार्यरत होगी। इसके अलावे यह नगर थाना और ट्रैफिक थाना के अंतर्गत कार्यरत होगा जिसकी मानिटरिंग डीएसपी ट्रैफिक करेंगे।

