सहायक निदेशक ने किया बुनियाद केंद्र का निरीक्षण, सेवाओं की हुई समीक्षा

सहायक निदेशक ने किया बुनियाद केंद्र का निरीक्षण, सेवाओं की हुई समीक्षा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा बुनियाद केंद्र, सदर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बुनियाद केंद्र की कार्यप्रणाली एवं संचालित सेवाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। उल्लेखनीय है कि बुनियाद केंद्र सामाजिक सुरक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जहां वृद्धजन एवं दिव्यांगजन के लिए फिजियोथेरेपी, ऑडियोलॉजी, ऑप्थैल्मोलॉजी जैसी स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि लाभार्थियों को समग्र सुविधा प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर दैनिक लाभार्थी उपस्थिति की समीक्षा की गई तथा फिजियोथेरेपी, ऑडियोलॉजी एवं ऑप्थैल्मोलॉजी सेवाओं के संचालन की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं सेवा प्रदाय की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।

उन्होने बुनियाद केंद्र परिसर में संचालित आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया। आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन, सेवा निष्पादन एवं आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की।

कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपनी दैनिक उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज करें। वहीं कार्य में पूर्ण अनुशासन एवं उत्तरदायित्व का पालन करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page