कल्याण पदाधिकारी ने डॉ आंबेडकर कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया,समन्वयक को दिये कई निर्देश
मोतिहारी। जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने चांदमारी मोहल्ला अवस्थित डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास संख्या 01 एवं 02, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छात्रावास समन्वयक को छात्रावास के प्रांगण, कमरा एवं हॉल आदि की नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होने छात्रावास में अवस्थित पुस्तकालय, डिजीटल कक्षा आदि के नियमित संचालन का भी निर्देश दिया।
विभागीय निर्देशानुसार छात्रावास में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करवाने है। नतीजतन छात्रावास समन्वयक से कहा कि सरकार के आदेश का अक्षरस पालन करें। इसक्रम में सभी छात्रावास में रह रहे छात्रों के साथ बैठक की। जिसमें छात्रों की समस्याओं का निराकरण करने तथा खेल सामग्री, पर्याप्त रोशनी, मासिक पत्रिका, पेय जल आदि ससमय व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
उन्होने 100 आवासन वाले निर्माणाधीन छात्रावास का कार्य गुणवतापूर्ण शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करने का निदेश संवेदक को दिया गया। इस अवसर पर संबंधित छात्रावास समन्वयक एवं छात्रगण उपस्थित थे।

