नगर निगम अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

नगर निगम अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

-संवेदक सहित अभियंताओं को कड़ी चेतावनी

मोतिहारी। नगर निगम, मोतिहारी क्षेत्रान्तर्गत नाला निर्माण से संबंधित सभी योजनाओं की जांच आशीष कुमार (भा.प्र.से.), नगर आयुक्त, के द्वारा किया जा रहा है। नतीजतन शुक्रवार को उनके द्वारा वार्ड संख्या – 12 स्थित मठिया धर्मसमाज ईदगाह के सामने वाला नाला निर्माण एवं जमला नकछेद टोला स्थित नाला निर्माण का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम मेें संबंधित सवेदक को कड़ी चेतावनी देते हुए, सहायक अभियंता विश्वजीत कुमार तथा कनीय अभियंता सौरभ कुमार को योजनाओ के सतत् निगरानी करते हुए कार्यो को गुणवतापूर्वक और ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण अभियान में उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, दोनो नगर प्रबंधक नागमणि सिंह एवं विक्रम प्रशांत तथा दोनो स्वच्छता पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी एवं सरोज कुमार उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page