मानवता का सेवा है रेड क्रॉस का मूल कार्य : डीएम

मानवता का सेवा है रेड क्रॉस का मूल कार्य : डीएम
Facebook WhatsApp

-विश्व रेड क्रॉस दिवस पर डीएम सौरभ व एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया रक्तदान

मोतिहारी। विश्व रेड क्रॉस दिवस सह स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को मोतिहारी रेड क्रॉस सोसाइटी के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सह प्रेसिडेंट सौरभ जोरवाल,पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात,एडीएम सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह कार्यकारी अध्यक्ष रेड क्रॉस मोतिहारी शैलेंद्र कुमार भारती, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, आपदा पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर आगत सभी अतिथियों ने रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनारी ड्यूनेंट के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। आगत सभी अतिथियों का स्वागत बुके और पौधा देकर किया गया।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस संस्था मानवता की मिसाल है और यह आपदा विपदा में लोगों के साथ खड़ी रहती है जब भी इस संस्था को मेरी आवश्यकता होती है मैं संस्था के साथ खड़ा रहता हूं। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है रक्तदान करने से हम किसी के जीवन एवं परिवार की रक्षा करते हैं साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से रक्तदान करने का अपील किया।

एडीएम सह कार्यकारी अध्यक्ष रेडक्रॉस मोतिहारी शैलेंद्र कुमार भारती ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया एवं रेड क्रॉस के उपलब्धियां को बताते कहा कि रेड क्रॉस को सीएसआर के तहत स्टेट बैंक के द्वारा जो एंबुलेंस मिला था उसे जनहित में उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही उनके द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान के प्रति जागरूकता हेतु शिविर एवं रक्तदान हेतु शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के द्वारा रेड क्रॉस परिषद में वृक्षारोपण किया गया तथा एंबुलेंस को जनहित के लिए समर्पित करते हुए स्वयं रक्तदान कर लोगो को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुखिया तान्या परवीन ,टाटा मोटर्स के एमडी अमित जायसवाल, शुभम गुप्ता, डॉ राकेश कुमार, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य रवि अग्रवाल ,कौशल किशोर सिंह, सहित रेड क्रॉस के कर्मचारी रूपक वर्मा ,अमोद कुमार, रंजीत श्रीवास्तव, डॉक्टर अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे कार्यक्रम में मंच संचालन आजीवन सदस्य कौशल किशोर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन एडीएम सह कार्यकारी अध्यक्ष रेडक्रॉस मोतिहारी शैलेंद्र कुमार भारती के द्वारा किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page