मंदिर परिसर में गांजा कारोबार करते साधु और उसके महिला सहयोगी गिरफ्तार
-दो किलो 300 ग्राम गांजा बरामद
पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंदिर परिसर से चलाये जा रहे अवैध गांजा कारोबार का खुलासा किया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ -28A चैलाहाँ शंकर ढाबा के पास स्थित एक मंदिर परिसर में छापेमारी कर एक साधु और उसके सहयोगी एक महिला को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सूखे नशे के कारोबार करने वालो में हड़कंप मचा है।बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मंदिर परिसर से गांजा बेचने का काम किया जा रहा है।सूचना के आलोक में त्वतरित कारवाई करते हुए टीम का गठन कर मंदिर परिसर में छापेमारी की गई,तो अवैध गांजा कारोबार करते साधु वेश में एक व्यक्ति और एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र निवासी भगवान दास और पूर्वी चंपारण के केसरिया निवासी समतीया देवी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, भगवान दास साधु के भेष में मंदिर में रह रहा था और पूजा-अर्चना की आड़ में गांजा बेचने का कारोबार कर रहा था।
गिरफ्तार दोनो आरोपितो के विरूद्ध कांड संख्या 277/26 दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस इनके फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार,एसआई दयाराम सिंह यादव,पंकज कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

