19 मई से जिला के सभी पंचायत में रोस्टरवार लगेगी सहयोग शिविर

19 मई से जिला के सभी पंचायत में रोस्टरवार लगेगी सहयोग शिविर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर के आयोजन की एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में सहयोग शिविर के आयोजन और उसकी सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने 19 मई से प्रारंभ हो रहे सहयोग शिविर के प्रथम चरण में जिला के सभी 27 प्रखंडों के दो-दो पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन का निर्देश दिया है। शिविर के लिए जिला के वरीय पदाधिकारियों की पंचायत बार प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
-इन पंचायतो में लगेगी शिविर

जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि 19 मई को शिविर का आयोजन आदापुर प्रखंड के आंधरा और मंझरिया पंचायत में किया जाएगा, जिसके लिए उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। जबकि छौडादानो प्रखंड के भेलवा और महुआवा पंचायत, रामगढ़वा प्रखंड के अधकपरिया और जैतापुर, रक्सौल प्रखंड के नोनियाडीह और धनगढ़वा कौड़िहार, बनकटवा प्रखंड के बनकटवा और जीतपुर, चिरैया प्रखंड के खोड़ा और सरौरगढ़ पंचायत, ढाका प्रखंड के करसहिया और गहंई पंचायत, घोड़ासहन प्रखंड के गुर्मियां और बगही भेलवा पंचायत, मधुबन प्रखंड के दुलमा और भेलवा, पकड़ीदयाल प्रखंड के सिराहां और सुंदरपट्टी पंचायत, पताही प्रखंड के बलुआ जुल्फिकारबाद और बखरी पंचायत, फेनहारा प्रखंड के खानपिपरा और रूपौलिया पंचायत, तेतरिया के कोठिया एवं पुनास लहलादपुर पंचायत, बंजरिया प्रखंड के जनरेवा एवं पचरुखा मध्य पंचायत, कोटवा प्रखंड के मछरगांवा एवं कररिया पंचायत, मोतिहारी प्रखंड के झीटकहिया एवं नौरंगिया पंचायत, पीपराकोठी प्रखंड के ढेकहां दक्षिणी और वीरछपरा पंचायत, सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ और माली पंचायत में, तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर पूर्वी और जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत,

चकिया प्रखंड के चिंतामणपुर और जमुनिया पंचायत, कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा और रघुनाथपुर पंचायत, केसरिया प्रखंड के पूर्वी सरोतर और पश्चिमी सरोतर पंचायत, मेहसी प्रखंड के हरपुरनाग और परतापुर पंचायत, अरेराज प्रखंड के बभनौली और रढिया पंचायत, हरसिद्धि प्रखंड के पानापुर रंजीता और सोनबरसा पंचायत, पहाड़पुर प्रखंड के कोटवा और कमाल पिपरा पंचायत, संग्रामपुर प्रखंड के संग्रामपुर पूर्वी और संग्रामपुर पश्चिमी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सहयोग शिविर के माध्यम से यह नूतन पहल प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा जन शिकायतों के त्वरित निवारण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर ही शिविर लगाकर जिला स्तरीय अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है।

यह व्यवस्था आम जनता के लिए प्रशासन को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगी। जिला प्रशासन द्वारा ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पहले से ही प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर आम जनता की शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इन दिनों संबंधित पदाधिकारी निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सम्मानपूर्वक मिलते हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करते हैं।

अब इस व्यवस्था को और मजबूत करते हुए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किये जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से पहुंच सकें। शिविर स्थल पर आमजन के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिविर आयोजित होने से पहले संबंधित पंचायत के सभी प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन कर लें, ताकि शिविर के दौरान लंबित मामलों की संख्या शून्य हो और लोगों को तत्काल राहत मिल सके। एक विशेष व्यवस्था के तहत शिविर आयोजित होने से 30 दिन पूर्व ही आवेदन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए पंचायत के कार्यपालक सहायक को प्राधिकृत किया गया है, जो प्रत्येक आवेदन की प्राप्ति रसीद जारी करेंगे और निर्धारित प्रपत्र में उसका विवरण दर्ज करेंगे। सभी आवेदनों को जिला स्तर से उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड करना भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page