9 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत की तैयारी का डीएम ने किया निरीक्षण

9 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत की तैयारी का डीएम ने किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। जिलाधिकारी के द्वारा नगर आयुक्त के साथ मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया गया जहां 09 मई को “ट्रैफिक चालान एकमुश्त निपटान” संबंधी राष्ट्रीय लोकदल का आयोजन किया जाना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 4:30 तक व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में किया किया जा रहा है। बिहार सरकार की एक मुफ्त निपटान योजना अंतर्गत ट्रैफिक चालान का एक मुफ्त निपटारा करने सम्बन्धी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह के प्रांगण में किया जाएगा आगामी 09 मई की सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:30 बजे तक किया जाएगा। जिसमें हेलमेट,सीट बेल्ट, रेड लाइट, वाहन के कागजात एवं अन्य सामान ट्रैफिक उल्लंघन आदि मामलों का निपटारा किया जाएगा।

इसके लिए संबंधित व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन,चालान की रसीद और पहचान पत्र लेकर आना होगा। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ प्रेक्षा गृह के प्रांगण में ट्रैफिक चालान से संबंधित आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी का जायजा लिया गया एवं जरूरी निर्देश दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page