कामता मिश्रा गोलीकांड के शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर

कामता मिश्रा गोलीकांड के शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। हरसिद्धि थाना कांड संख्या 184/25 में वांछित अभियुक्त साकेत यादव उर्फ साकेत सौरभ ने न्यायालय में गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। वह कामता मिश्रा हार्डवेयर व्यवसायी गोलीकांड का नामजद शूटर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार साकेत यादव, पिता अमरेंद्र कुमार, चिलवनिया थाना बंजरिया, जिला पूर्वी चंपारण निवासी लंबे समय से फरार चल रहा था, उसके विरुद्ध हरसिद्धि थाना कांड संख्या 184/25 में धारा 109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 

फरारी के दौरान अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चस्पा किया गया था, पुलिस दबिश के कारण साकेत ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त एक अन्य मामले हरसिद्धि थाना कांड संख्या 443/25, दिनांक 2 जुलाई 2025 में भी वांछित है।

इस मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है, इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page