अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,एक बाइक जब्त

अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,एक बाइक जब्त
Facebook WhatsApp

कोटवा। सूखे नशे पर पुलिस की सख्ती के बीच भोपतपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत जगती में वाहन जांच शुरू किया जिसके बीच 1 किलो 60 ग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ और एक सुपर स्प्लेंडर बाइक सहित 03 मोबाइल के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करों में जावेद आलम उम्र 25 वर्ष माधोपुर इटहरी , नंदन कुमार उम्र 32 दोनों थाना तुरकौलिया और राजा कुमार उम्र 19 वर्ष राजा बाजार थाना नगर मोतिहारी , सभी जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ के बारे में गहन पूछताछ की जा रहीं है और उसके इन आउट लिंकेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस की छापेमारी में डीएसपी सदर 2 जितेश पांडे के अलावे थानाध्यक्ष भोपतपुर विकास कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page