सम्राट मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से रामकृपाल यादव बने मंत्री,जाने उनका राजनीतिक सफर

सम्राट मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से  रामकृपाल यादव बने मंत्री,जाने उनका राजनीतिक सफर
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार सरकार में भाजपा कोटे से यादव जाति के एक मात्र प्रतिनिधित्व के रुप में रामकृपाल यादव को मंत्री पद की शपथ दिलायी गई।रामकृपाल यादव का (जन्म 12 अक्टूबर, 1957) में पटना जिला के साबर-चक (पाटलिपुत्र लोकसभा से संबंध) नामक एक छोटे से गांव में हुआ।रामकृपाल यादव ने 10वीं की परीक्षा 1974 में माध्यमिक विद्यालय, पटना से तथा 12वीं की परीक्षा 1976 में उच्च विद्यालय, पटना से करने के बाद 1972 में बीए ऑनर्स (इतिहास) से उत्तीर्ण किया।

किरण देवी के साथ इनका विवाह हुआ।

रामकृपाल यादव के दो पुत्र अभिषेक यादव और अभिमन्यु यादव एवं एक पुत्री आरती हैं। छात्र आन्दोलनों में सक्रिय रहे, रामकृपाल यादव ने वर्ष 1977 में अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1977 छात्र संघ के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के सिनेटर चुने गये। पटना नगर निगम के चुनाव में वार्ड संख्या-10 से पार्षद और पटना के उप-महापौर बने।

रामकृपाल यादव पहली बार 1992 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 1993 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने। वर्ष 2010 में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्य सभा के सदस्य बने। रामकृपाल यादव एक जमाने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता थे।

वर्ष 2014 में भाजपा उम्मीदवार के रुप में पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सदस्य चुने गये और भारत सरकार में पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री बने।

धारण किए हुए पद

1985-1986 :- पटना नगर निगम के उप महापौर

1992-1993 :- बिहार विधान परिषद के सदस्य

1993-1996 :- 10वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित (उपचुनाव में निर्वाचित)

1996-1997 :- 11वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)

1998-2004 :- बिहार विधान परिषद के सदस्य

1998-2005 :- अध्यक्ष, बिहार धार्मिक न्यास परिषद ( बिहार सरकार में राज्य कैबिनेट मंत्री के समकक्ष पद)

2004-2009 :- 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल) सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य, संसद परिसर में सुरक्षा समिति के सदस्य

5 अगस्त 2007 :- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति के सदस्य

1 मई 2008 :- सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य

2010 – 16 मई 2014 :- राज्यसभा के लिए निर्वाचित

2010 :- रक्षा समिति के सदस्य, कोयला मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य

अध्यक्ष :- डॉ. अंबेडकर खेल एवं संस्कृति संस्थान, बिहार

2014-2019 :- 16वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)

14 अगस्त – 9 नवंबर 2014 :- अनुमान समिति के सदस्य

1 सितंबर – 9 नवंबर 2014 :- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य

1 सितंबर – 9 नवंबर 2014 :- रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य

9 नवंबर 2014 – 5 जुलाई 2016 :- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री

5 जुलाई 2016 – 25 मई 2019 :- ग्रामीण विभाग मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री

मई 2019 :- 17वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (5वां कार्यकाल)

24 जुलाई 2019 – 4 जून 2024 :- लोक लेखा समिति के सदस्य

13 सितंबर 2019 – 4 जून 2024 :- कृषि संबंधी स्थायी समिति के सदस्य

9 अक्टूबर 2019 – 4 जून 2024 :- अधीनस्थ विधान समिति के सदस्य

9 अक्टूबर 2019 – 4 जून 2024 :- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य

नवंबर 2025 – बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित

20 नवंबर 2025 से अब तक – नीतीश मंत्रिमंडल में बतौर कृषि मंत्री।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page