जिलाधिकारी ने किया डीसीएलआर कार्यालय चकिया का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया डीसीएलआर कार्यालय चकिया का निरीक्षण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपराह्न 04 बजे डीसीएलआर कार्यालय चकिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित आगत एवं निर्गत पंजी देखी गई। पंजी नियमानुसार विधिवत संधारित पाई गई। सहायकों का कार्य पुस्तिका भी अद्यतन पाया गया। कैश बुक भी 02 मई तक अपडेट था।

जिलाधिकारी ने अन्य कागजातों की गहन रूप से जांच की। तत्पश्चात भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, चकिया के न्यायालयों के पारित आदेश का भी अवलोकन किया। सभी अभिलेख में पारित आदेश नियमानुसार एवं संतोषप्रद पाये गये।

प्रक्रियाधीन न्यायालीय अभिलेख यथा भूमि विवाद निराकरण वाद, दाखिल खारिज अपील वाद, लगान निर्धारण के अभिलेख की भी जांच की गयी। जांच में पाया गया की माह-दिसम्बर 2025 के पूर्व के सभी वाद निष्पादित कर दिए गये है। प्रक्रियाधीन वाद भी समय सीमा के अन्दर थे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सहित अनुमंडल स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page