ट्रांसजेंडर समुदाय को दी गई योजनाओं सहित कानून संवत नियमों की जानकारी

ट्रांसजेंडर समुदाय को दी गई योजनाओं सहित कानून संवत नियमों की जानकारी
Facebook WhatsApp

-जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से “सितारा सप्ताह” का आयोजन

मोतिहारी। जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी सशक्तिकरण के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा “सितारा सप्ताह” का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को लेकर था। इस अवसर पर जागरूकता सत्र, परामर्श शिविर एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन त्रिपाठी द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों से अवगत कराया गया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा किया। सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई अक्षय कुमार ने संरक्षण एवं पुनर्वास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी ने कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page