छतौनी चौक पर लगनेवाले जाम से लोगों को मिलेगी निजात

छतौनी चौक पर लगनेवाले जाम से लोगों को मिलेगी निजात
Facebook WhatsApp

-डीएम ने दिए अधिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश

मोतिहारी। छतौनी चैक पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नगर निगम, मोतिहारी के सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारियों के अतिरिक्त उप महापौर एवं संबंधित वार्ड पार्षदों मौजूद थे।

इस अवसर पर संबंधित वार्ड पार्षदों के द्वारा दिये गये सुझाव के आलोक में छतौनी चौक पर लगने वाले सभी अस्थायी ठेला एवं दुकानों को बेतिया रोड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया।

अंचलाधिकारी, सदर को निदेशित किया गया कि विभागीय अमीन द्वारा स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए नगर निगम, मोतिहारी के सहयोग से संबंधित स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराएं ताकि सभी अस्थायी दुकान तथा ठेलावाले को शिफ्ट किया जा सके। भविष्य में उक्त स्थल पर अतिक्रमण ना हो, फलस्वरूप नगर निगम, को निदेश दिया गया कि उक्त स्थल पर प्रतिदिन नजर रखे और लगातार अतिक्रमण अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page